उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान को सुप्रीम कोर्ट ने बुलंदशहर रेप केस मामले में तलब किया है।

SC के दबाव के बाद दाखिल किया हलफनामा:

  • समाजवादी पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान को सुप्रीम कोर्ट ने तलब किया है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को बुलंदशहर में हुए गैंगरेप के मामले में तलब किया है।
  • गौरतलब है कि, सपा नेता ने बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता और मामले पर विवादित बयान दिया था।
  • जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को इस पर हलफनामा दाखिल करने को कहा था।
  • कई दिनों से मामले की सुनवाई के दौरान भी आजम खान सुनवाई में नहीं पहुंचे थे।
  • वहीँ सुप्रीम कोर्ट के बढ़ते दबाव के बाद आजम खान ने हलफनामा दाखिल कर दिया है।

मीडिया की बताई गलती:

  • सपा नेता आजम खान ने बुलंदशहर गैंगरेप के मामले में जो विवादित बयान दिया था।
  • उस पर सुप्रीमो कोर्ट के दबाव के बाद आखिरकार आजम खान ने हलफनामा दाखिल कर दिया है।
  • सपा नेता ने अपने हलफनामे में मीडिया पर दोष मढ़ा।
  • आजम खान ने कहा कि, ‘मीडिया ने मेरे बयान का गलत तरीके से पेश किया है’।

ये दिया था बयान:

  • सपा नेता आजम खान ने बुलंदशहर गैंगरेप मामले को राजनीतिक लाभ लेने वाला बताया था।
  • उन्होंने कहा था कि, सरकार के लॉ एंड आर्डर को बदनाम करने के लिए ये राजनीतिक साजिश है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें