उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मंत्री और विवादित नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।

जय श्री राम के साथ नारा-ए-तकबीर अल्लाहु अकबर और वाहे गुरु का खालसा भी बोलें:

  • समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया है।
  • जिसमें उन्होंने पीएम के सार्वजनिक मंच से जय श्री राम कहे जाने पर टिप्पणी की है।
  • आजम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि,
  • “पीएम को जय श्री राम के साथ नारा-ए-तकबीर अल्लाहु अकबर और वाहे गुरु का खालसा भी बोलना चाहिए”।

प्रधानमंत्री का पद संवैधानिक होता है:

  • आजम खान ने बातचीत में ये भी कहा कि, प्रधानमंत्री तो संवैधानिक पद है।
  • गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में 11 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर मंच से जय श्री राम बोला था।
  • जिसके बाद पीएम मोदी पर सभी विपक्षी दलों ने हमला किया था।

तीन तलाक पर पर्सनल लॉ बोर्ड करेगा फैसला:

  • सपा नेता आजम खान ने कहा कि, ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर भी टिप्पणी की।
  • उन्होंने कहा कि, तलाक कैसे होगा और शादी कैसे होगी और नमाज कैसे पढ़ी जाएगी यह पर्सनल बोर्ड तय करेगा।
  • आजम खान ने आगे राम मंदिर के मुद्दे पर भी बात की।
  • सपा नेता ने कहा कि, अल्लाह ने एक लाख 40 हजार पैगम्बर दुनिया में भेजे हैं और उनमें से 20 के नाम भी कुरान शरीफ में नहीं हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, राम कृष्ण हमारे रहनुमा पेशवा हो भी सकते हैं और नहीं भी।
  • सपा नेता ने ये भी कहा कि, भाजपा द्वारा राम स्मारक बनवाए जाने पर हमें ऐतराज है।

सपा के विवाद पर बोले आजम खान:

  • आजम खान सपा में चल रहे विवाद पर कुछ भी बोलते हुए नजर आये।
  • उन्होंने कहा कि, जब विवाद का खामियाजा सभी लोग भुगत रहे हैं तो वह खुद भी भुगत लेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें