उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के सबसे विवादित मंत्री आजम खान ने भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक पर केंद्र सरकार की तारीफ हो रही है, वहीँ आजम खान ने इस परिस्थिति को बाप के सामने जवान बेटे की लाश पड़े होने से तुलना की है।
जिम्मेदार लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए:
- यूपी समाजवादी सरकार के विवादित मंत्री आजम खान ने सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
- आजम खान ने इस माहौल को बाप के सामने जवान बेटे के लाश पड़े होने से तुलना की।
- सपा नेता ने कहा कि, बेगुनाह लोगों के सर सरहद पर उतारे गए, उसकी जवाबी कार्रवाई में किसी को अपनी पीठ नहीं थपथपानी चाहिए।
- उन्होंने आगे कहा कि, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
इमरान खान की टिप्पणी पर भी उदासीन रवैया:
- आजम खान ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान द्वारा नवाज शरीफ को कायर कहने पर भी प्रतिक्रिया दी।
- उन्होंने आगे कहा कि, दुनिया की दो सबसे बड़ी जंग के फैसले राउंड टेबल पर ही हुए हैं।
- सपा नेता ने आगे कहा कि, जंग कितनी ही बड़ी क्यों न हो, उसका फैसला बंद कमरे में ही होता है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, आज के जमाने में जंग कोई नहीं जीतता है और न ही हारता है।
अपनी ही सरकार पर किया हमला:
- सपा नेता आजम खान ने अपनी ही सरकार के प्रमुख सचिव कानून पर नाराजगी जाहिर की।
- उन्होंने कहा कि, उनके जैसे कमजोर व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए।
- आजम ने कहा कि, उनकी छवि प्रमुख सचिव की गलती से देश की सबसे बड़ी अदालत में ख़राब हुई है।
- वहीँ कपिल सिब्बल को खुद का वकील चुनने पर आजम ने कहा कि, क्या कुछ गलत हो गया है?
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार