उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। देश भर के तमाम नेताओं और मशहूर हस्तियों की इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी क्रम में सक निजी कार्यक्रम के लिए यूपी के बुलंदशहर पहुंचे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मुहम्मद आजम खां ने मीडिया से बातचीत में भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। इसके अलावा बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर भी उन्होंने बड़ा खुलासा किया।

शिवसेना ने गिराया था ढांचा :

बुलंदशहर में मीडिया से बातचीत में सपा नेता आजम खान ने कहा कि बाबरी मस्सिद का विवादित ढांचा भाजपा ने नहीं, शिवसेना ने गिराया था। अयोध्या में मुस्लिम समाज के लोगों के पलायन से जुड़े सवाल पर आजम ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि पीएम मोदी मुसलमानों को देश से पलायन करने का रास्ता बताएं, हम देश से पलायन कर जाएंगे। ये सभी बातें आजम खान ने बुलंदशहर के गुलावठी में कहीं। वे यहां एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे।

हालाँकि इस दौरान अखिलेश-शिवपाल के मतभेद के सवालों पर आजम खां बचते नजर आए। आजम ने कहा कि बेरोजगार लोग आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन मीडिया उन्हें नहीं दिखाती। महागठबंधन पर आजम ने कहा कि महागठबंधन हो तो अच्छा, ना हो तो भी अच्छा।

साक्षी महाराज पर बोले आजम :

सपा नेता आजम खान ने भाजपा पर हमकर ज़ुबानी हमले किये। इसके साथ ही जब उनसे भाजपा सांसद साक्षी महाराज के जामा मस्जिद तोड़ने के बयान पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बलात्कारी पर पूछे गए सवाल का मैं कोई जवाब नहीं दूंगा। अयोध्या में मुस्लिम पलायन आजम ने कहा कि पीएम मोदी मुसलमानों को देश छोड़ने का रास्ता बताएं, हम पलायन कर जाएंगे। आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए आजम खां ने कहा कि वे लोग संविधान को नहीं मानते है और न ही राष्ट्रध्वज को मानते हैं।

रिपोर्ट : पवन शर्मा

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें