[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को मिली करारी हार के बाद सभी पार्टी पदाधिकारी इसकी समीक्षा में जुट गए है। सपा में चुनाव के पहले से बगावत के सुर उठने लगे थे जिसका प्रभाव ख़ास तौर पर इस चुनाव में देखने को मिला। अब सपा की हार पर सपा के कद्दावर नेता ने हमेशा से अलग हैरान कर देने वाला बयान दे डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

लोकतांत्रिक मूल्यों पर नहीं हुआ चुनाव :

  • आजम खां 16 मार्च को लखनऊ के सपा प्रदेशीय कार्यालय पर बैठक के लिए पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए चुनाव नतीजों के बारे में अपना पक्ष रखा।
  • उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों पर नहीं हुआ है।
  • उत्तर प्रदेश का यह चुनाव सीधे तौर पर मुसलामानों के खिलाफ रहा है।
  • आजम खां ने कहा कि यह जो नारे दिए गए उसका ही फल है जो ऐसा हुआ।
  • उन्होंने कहा कि इतिहास में कभी किसी पार्टी को इतनी सीटें नहीं मिली इसी कारण उंगली उठ रही है।
  • यदि मुसलामानों का वोट भाजपा को मिला है तो मुसलमान अभी भी डर क्यों रहा है।
  • नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने के सवाल पर आजम ने अपना जवाब दिया।
  • उन्होंने कहा कि यह पूरा निर्णय पार्टी के नेता मतलब अध्यक्ष का होता है।
  • इस कारण अखिलेश यादव का जो भी निर्णय होगा, वह सभी को स्वीकार्य होगा।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें