[nextpage title=”azam khan” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 325 सीटें जीतकर भाजपा को बहुमत प्राप्त हो गया था मगर उसको सीएम पद के लिए कोई भी उम्मीदवार नहीं मिल रहा था। बीते दिन भाजपा की यह खोज समाप्त हुई और योगी आदित्यनाथ को विधायक दल की बैठक में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया। योगी के सीएम बनते ही सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने एक बड़ा बयान (azam khan statement) दे डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”azam khan2″ ]

यह भाजपा का फैसला :

  • यूपी में 325 सीटें जीतकर भाजपा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था।
  • इसी क्रम में अब भाजपा द्वारा गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ को भाजपा ने यूपी का सीएम बना दिया है।
  • योगी आदित्यनाथ के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही पूरे उत्तर प्रदेश में जैसे जश्न का माहौल शुरू हो गया था।
  • इसके बाद ही सपा के नेता और रामपुर से विधायक आजम खां ने इस मौके पर अपनी बात कही।
  • आजम खां ने कहा कि यह लोकतंत्र है और कोई भी जो चाहे, वह कर सकता है।
  • उन्होंने कहा कि यह जो पार्टी चुनाव जीती है, उसका मामला है कि वह किसे यूपी का मुख्यमंत्री बनाती है।
  • आजम खां इस दौरान योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर कोई भी बड़ा हमला करने से बचते हुए दिखायी दिए।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें