[nextpage title=”azam khan” ]

समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन आज लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया। इस दौरान मंच पर पहुँचे सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने बड़ा बयान (azam khan ) देते हुए सभी को चौंका दिया।

[/nextpage]

[nextpage title=”azam khan2″ ]

आजम ने दिया बयान :

  • समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां राज्य सम्मेलन में बोल रहे थे।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ही सपा को आगे ले जा सकते हैं।
  • आजम खां ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम को हमेशा एक रहना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि तुम दीवाली में दिए जलाओ और हमें ईद में गले मिलने दो।
  • आजम ने कहा कि देश के बापू का भी हमेशा से यही सपना था।
  • साथ ही उन्होंने पाकिस्तान जाने की सलाह देने वालो के लिए भी बयान दिया।
  • आजम ने कहा कि हमने हिंदुस्तान का सबसे अच्छा मेडिकल कॉलेज क्या पाकिस्तान ले जाने के लिए बनवाया है।
  • उन्होंने कहा कि उस जालिम के लिए बद्दुआ करो जिसने गरीबो की रोटी छीनी, रोजगार छीन लिए।
  • आजम ने कहा कि क्या इसी दिन के लिए हमने अंग्रेजों से आजादी पायी थी।

ये भी पढ़ें, हो गया सपा के नये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

  • उन्होंने कहा कि अल्लाह के नाम पर भीख मांगने वाली औरत मार दी जाती है।
  • आजम ने कहा कि बाद में देखोगे कि तो उसे मुसलमान औरत नहीं पाओगे।
  • उन्होंने कहा कि गरीब जिधर से गुजरता है, उसी तरह से भीख मांगता है।
  • आजम ने कहा कि नोटबंदी और हिंदुस्तान की बर्बादी से सबक लो और आगे बढ़ो।
  • उन्होंने कहा कि हम पूजा कैसे करें, नमाज कैसे पढ़ें ये हमारा निजी मामला है।
  • आजम ने कहा कि हम कश्तियाँ बदलने वालो लोगो में से नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि सभी भटके लोग वापस आओ और अखिलेश यादव की ताकत बन जाओ।
  • इस तरह सीधे तौर पर उन्होंने सपा नेता शिवपाल यादव को संदेश दिया।

ये भी पढ़ें, अखिलेश यादव ने की माँग, लखनऊ से कोलकाता चले बुलेट ट्रेन

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें