गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मत्री मंत्री आजम खां ने गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ पर विवादित बयान दिया है। आजम खां ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ पहले शादी करके अपने आप को मर्द होना साबित करें।

  • आजम खान ने देश के सभी साधु संतों को फ्रस्टेटेड बताया है।

https://www.youtube.com/watch?v=ZG6J4l9dbhc&feature=youtu.be

  • आजम खान ने योगी आदित्यनाथ के साथ साथ साक्षी महाराज पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं।
  • आजम खान से पूछे गये एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज को बलात्कारी कहा है।
  • आजम खान ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पर भी निशाना साधा।
  • आजम खान ने राज्यपाल राम नाइक को इशारों ही इशारों भ्रष्ट मेयर्स का संरक्षक बता दिया।
  • आजम खान ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मादी सरकार ने पिछले 2 साल में कोई विकास नहीं किया।
  • आजम खान ने कहा कि गंगा सफाई के नाम पर उत्तर प्रदेश को कुछ नहीं मिला।
  • आजम खान ने कहा कि बीफ का निर्यात मोदी सरकार में और अधिक बढ़ा।

आजम खान अपने विवादित बयानों के लिये हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी आजम खान ने कई बार बीजेपी के नेताओं पर तीखी टिप्पड़ी कर चुके हैं फिर वो चाहे साध्वी निरंजन ज्योति को लेकर हो या फिर साध्वी प्राची को लेकर।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें