[nextpage title=”azam” ]

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आज आगरा के तारघर मैदान पर हो रहा था। इस कार्यक्रम के लिए पूरे देश से सपा के लगभग 15 हजार डेलीगेट्स पहुंचे हुए थे। मंच से आजम खां ने इस अधिवेशन में बोलते हुए रामगोपाल यादव पर बड़ा बयान दे दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”azam2″ ]

आजम खां ने दिया बयान :

  • समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा के तारघर मैदान पर हो रहा था।
  • इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को 5 साल के लिए सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।
  • साथ ही अधिवेशन से सपा नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
  • मगर आजम खां ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल उठाते हुए बड़ी बाते कह डाली।
  • आजम खां ने कहा कि कुछ लोग मुसलमानों के कातिल के साथ खाना खाते हैं।
  • उन्होंने कहा कि वे उन्हें अपनी महफिल में बुलाते हैं और उनके साथ चाय पीते हैं।

ये भी पढ़ें, अखिलेश के अध्यक्ष बनने पर शिवपाल ने किया ट्वीट

  • साथ ही आजम ने कहा कि यहाँ पर तो मसीहा भी हमारा है और कातिल भी हमारा है।
  • दरअसल रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर दिल्ली के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित था।
  • इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।
  • आजम के इस बयान को उसी घटना से जोड़ कर देखा जा रहा है।
  • मंच से आजम ने कहा कि अखिलेश हमारे जख्म महसूस करो और मेरी टोपी की इज्जत करो।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश जी ऐसे लोगो से आप दूर ही रहना।
  • आजम ने कहा कि मुसलमानों को भरोसा दिलाना पड़ेगा कि हम हमेशा उनके साथ रहेंगे।

ये भी पढ़ें, राम और कृष्ण पर आजम खां ने दिया बयान

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें