उत्तर प्रदेश समाजवादी सरकार में मची उथल-पुथल के बाद पार्टी के बड़े नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं।

आजम खान ने दी प्रतिक्रिया:

  • समाजवादी परिवार के घमासान पर पार्टी के बड़े नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया शुरू कर दी है।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश ने बड़ा फैसला करते हुए शिवपाल सिंह समेत 7 को कैबिनेट से बाहर कर दिया था।
  • जिसके बाद आहत शिवपाल सिंह सपा प्रमुख से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे।

महसूस हो रहा था ऐसा होगा:

  • अखिलेश द्वारा शिवपाल सिंह को बर्खास्त किये जाने पर सपा नेता आजम खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी को एक शख्स की वजह से बहुत नुक्सान हुआ है।
  • आजम खान ने यह बात बिना नाम लिए अमर सिंह के लिए कही थी।
  • वहीँ शिवपाल के निष्कासन पर आजम ने कहा कि, महसूस हो रहा था कि, कुछ ऐसा होगा।
  • आजम खान ने आगे कहा कि, दूरदर्शी लोगों को भी एहसास हो गया था।

कैबिनेट में कौन रहेगा सीएम तय करेंगे:

  • समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने सीएम अखिलेश द्वारा शिवपाल को पार्टी से निकालने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कैबिनेट में कौन रहेगा या कौन जायेगा ये सीएम तय करते हैं।
  • वहीँ अमर सिंह के सवाल पर उन्होंने बिना नाम लिए उनपर हमला किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें