आजम खान : उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान ने एक बार फिर साध्वी प्राची के लिए विवादित शब्दों का प्रयोग किया। शहरी विकास मंत्री आज़म खान ने शनिवार को आगरा में कार्यकर्ता सम्मेलन में पत्रकारों से बात करते हुए यह कहा कि वे साध्वी प्राची से प्यार करते हैं, मगर न जाने क्यों साध्वी प्राची उनसे नफरत करती हैं।

आजम खान

  • उन्होंने यह भी कहा कि कहीं RSS वाले इसे लव जिहाद का नाम ना दे दें।
  • आज़म खान इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा की RSS वाले नाथू राम गोडसे के वंशज हैं।
  • आगरा में वाटर प्लांट का इंस्पेक्शन करने पहुंचे.

यह भी पढ़े:  आजम खान पर FIR दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर

  • आजम खान ने PM के ऊपर भी तंज़ कसते हुए कहा कि जब एक चाय वाला चाय बेचकर प्रधानमंत्री बन सकता है तो मै भी प्रधानमंत्री बनूँगा।
  • अपने विवादित बयानों के लिए आज़म खान पहले भी चर्चा में रह चुके हैं।
  • आज़म खान ने  2014 के लोकसभा चुनाव में बदायूं के एक प्रोग्राम में महिलाओं के बारे में कहा था कि गरीब घरों की महिलाएं यार के साथ नहीं जा सकती लिहाजा ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं।

Azam Khan:-

  • साध्वी प्राची को लेकर आजम खान के दिए गए विवादित बयान पर साध्वी प्राची ने कहा की आजम खान चरित्रहीन और गंदी मानसिकता वाला व्‍यक्ति है।

  • आज़म खान मुजफ्फरनगर दंगों का आरोपी है ये बात साबित भी हो चुकी है।
  • आज़म खान अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।
  • ऐसे विवादित बयानों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कोई करवाई न करने पर कई सवाल खड़े होते हैं।
  • क्या उत्तर प्रदेश के मंत्री सरकार में रहने पर सारी मर्यादा भूल गयी हैं?
  • क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज़म खान के इस बयान का समर्थन करते हैं ?
  • या निंदा करते हुए कोई ठोस कदम भी उठायेंगे.
  • ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या नेता अपनी मर्यादा को न भूले।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें