उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान सपा प्रमुख से मिलने दिल्ली पहुंचे थे, जहाँ आजम खान और सपा प्रमुख की मुलाकात होनी थी। लेकिन सपा प्रमुख बिना आजम खान से मिले लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

मीडिया से मिले आजम खान:

  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आजम खान को दिल्ली बुलाया था।
  • जिसके बाद सपा प्रमुख बिना आजम से मिले दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
  • जिसके बाद आजम खान ने मीडिया से मुलाकात की।
  • दिल्ली आने के कारण के पीछे आजम खान ने बताया कि, वो निजी कारणों से दिल्ली आये थे।

मुस्लिम समाज नहीं चाहेगा कि सपा सरकार न बने:

  • आजम खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मुस्लिम समाज नहीं चाहेगा कि, समाजवादी सरकार न बने।
  • पार्टी में खलनायक के सवाल पर आजम बोले कि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
  • आजम खान ने आगे पार्टी में छिड़े घमासान पर अपनी राय रखी।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, किसी ने सोचा नहीं था कि, पिता-पुत्र आपस में इस हद तक पहुंचेंगे।
  • इसी में जोड़ते हुए आजम ने कहा कि, लेकिन ऐसा हुआ है और ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैंने पिता-पुत्र के बीच सुलह की कोशिश की, जिसके बाद क्या हुआ ये मुझे नहीं मालूम है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें