सत्ता परिवर्तन के बाद नेताओं का दल बदलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। समाजवादी पार्टी के सत्ता से बेदखल होने के बाद से कई नेता पार्टी से इस्तीफ़ा दे चुके हैं। सपा में नेताओं के इस्तीफों से कार्यकर्ताओं के मन में भी हौंसला कम होने लगा था। इस बीच अब एक बड़े नेता के सपा में शामिल होने से पार्टी काफी खुश है। 

ये नेता हुआ सपा में शामिल :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है।
  • इसके बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने में लगे हुए हैं।
  • चुनाव में या पहले कई नेता समाजवादी पार्टी छोड़ कर अन्य दलों में जा चुके हैं।
  • मगर अब उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक बड़ा नेता सपा में शामिल हो चुका है।
  • बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और को-ऑर्डिनेटर डा.अजीज खान सपा में शामिल हो गये हैं।
  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में अजीज खान सपा में शामिल हुए हैं।
  • बसपा के वरिष्ठ नेता डा. अजीज खान राजा उतरौला मुमताज अली खान के प्रपौत्र हैं।
  • इसके अलावा अजीज खान IIT के गणित विशेषज्ञ होने के साथ ही कई पुस्तकों का लेखन भी कर चुके हैं।
  • बसपा के इस दिग्गज नेता के सपा में शामिल होने से मायावती को बड़ा झटका लगा है।
  • इसके पहले बसपा के सबसे वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सरोज समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें