• भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एक निश्चित कार्यक्रम के तहत आज बरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे।
  • बरेली पहुंचकर केशव मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अपने एक पुराने जमले को दोहराया कि आगामी विधानसभा चुनावों में सपा साफ बसपा हाफ और भाजपा टॉप।
  • प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 2017 यूपी विधानसभा के चुनाव में एक बार फिर कमल खिलेगा और भाजपा का वनवास खत्म होगा।
  • उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगामी चुनाव में साइकिल पंचर हो जाएगी और सपा का सफाया हो जाएगा।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव में 265 से अधिक सीटें जीतक पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।
  • केशव मौर्य ने कहा कि सपा विकास कार्यों में रोड़ा है और ये लोग विकास नहीं गुंडागर्दी चाहते हैं, उन्होने सपा पर परिवारवाद के आरोप भी लगाये।
  • केशव मौर्य ने बताया कि भाजपा चुनावों से बहुत पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी, जिससे प्रत्याशियों को चुनाव तैयारियों का पर्याप्त समय मिल सके।
  • संभवत 31 मई के बाद से ही प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी जाएगी।
  • एक सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि बीजेपी के पास मुख्यमंत्री के लिए कई चेहरे हैं और समय आने पर पार्टी इस बारे में फैसला लेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें