उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बीए की छात्रा से छेड़छाड़ कर उसे जलाने का मामला प्रकाश में आया है। दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया हैं जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक, खुटार थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव में रहने वाली 18 वर्षीय अनीता (नाम काल्पनिक) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
  • वह कॉलेज में छुट्टी होने की बजह से घर पर थी।
  • शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे वह पड़ोस में अपनी दादी के घर चाय बनाने के लिए जा रही थी।
  • आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाले राजपाल उससे छेड़छाड़ करने लगा।
  • विरोध करने पर आरोपित ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
  • आग लगते ही छात्रा चीखने लगी। पड़ोसियों ने कम्बल और रजाई ढककर आग बुझाई तबतक छात्रा झुलस गई।
  • बताया जा रहा है कि आरोपित पिछले एक साल से छात्रा को परेशान कर रहा था।
  • इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
  • जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
  • सूत्रों के मुताबिक छात्रा का आरोपित से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
  • लेकिन इससे छात्रा के घरवाले नाराज थे।
  • बताया रहा है कि छात्रा के पिता ने ही उसको आग के हवाले किया है।
  • परंतु पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
  • इस संबंध में थाना प्रभारी खुटार इस्तिखार अहमद ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद केस दर्ज कर राजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें