उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बाबा रामदेव ने नोएडा में बनने वाले पतंजलि फ़ूड पार्क का शिलान्यास किया, यह शिलान्यास कार्यक्रम मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आचार्य बालकृष्ण, मुख्य सचिव राहुल भटनागर आदि मौजूद रहे।

सीएम अखिलेश अच्छे संस्कार वाले हैं:

  • बुधवार 30 नवंबर को लखनऊ में बाबा रामदेव ने नोएडा में बनने वाले फ़ूड पार्क का शिलान्यास किया गया।
  • शिलान्यास कार्यक्रम लोक भवन में आयोजित किया गया था।
  • बाबा रामदेव ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि, अखिलेश यादव अच्छे संस्कार वाले हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नोएडा में दुनिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा।

विदेशी कंपनियों ने लूटा है:

  • अपने संबोधन में बाबा रामदेव ने आगे कहा कि, देश को विदेशी कंपनियों ने बहुत लूटा है।
  • मुख्य सचिव को लेकर बाबा रामदेव ने बयान दिया कि, मुख्य सचिव बोलते कम हैं, काम ज्यादा करते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश पूरे देश में ख़ास स्थान रखता है।
  • बाबा रामदेव ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में विकास का शानदार इतिहास है।

हर क्षेत्र में स्वावलंबी होना है:

  • बाबा रामदेव ने आगे कहा कि, हम सबको हर क्षेत्र में स्वावलंबी होना है।
  • उन्होंने आगे बताया कि, 50 लाख करोड़ के कारोबार पर विदेशी कंपनियों का कब्ज़ा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें