उत्तर प्रदेश के फ़ैजाबाद जिले का रामजन्मभूमि विवाद मामला देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। जिस पर मंगलवार 21 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को बातचीत से मामले को सुलझाने की सलाह दी थी। इसके साथ ही SC ने बुधवार 22 मार्च को बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराने की साजिश के मामले में नया मोड़ दिया है।
कई भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच:
- अयोध्या में रामजन्मभूमि विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
- जिस पर मंगलवार को SC ने सलाह दी थी कि, मामले को दोनों पक्ष बैठकर बातचीत के माध्यम से सुलझा लें।
- इसके साथ ही बुधवार को SC ने बाबरी मस्जिद के विवादित ढाँचे को गिराए जाने के मामले में नया मोड़ लिया है।
- सुप्रीम कोर्ट ने विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में साजिश करने वालों की भूमिका की जांच की बात कही है।
- जिसक बाद कई भाजपा नेता इस जांच के दायरे में आयेंगे।
ये भाजपा नेता होंगे जांच के दायरे में:
- सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले की साजिश करने वालों की भूमिका की जांच की बात कही है।
- जिसके तहत लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, भाजपा नेत्री उमा भारती समेत एक दर्जन लोग जांच के दायरे में होंगे।
- गौरतलब है कि, हाल ही में कोर्ट द्वारा साजिश करने वालों के तहत जांच कराने की बात कही गयी थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार