उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में लगभग 26 साल पहले आज के दिन ही कारसेवकों ने राम मंदिर बनाने के लिए 17 से 18 मिनट के अंदर बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था। बाबरी मस्जिद के 26 साल बाद भी उस जमीन पर आज तक मंदिर निर्माण नहीं हो सका है। चुनाव नजदीक आने के साथ ही एक बार फिर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को जोरों से उठाया जा रहा है। बाबरी मस्जिद तोड़े जाने पर लखनऊ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने इसे काला दिवस के रूप में मनाया है।

प्रसपा ने मनाया काला दिवस :

  • यूपी की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आज काला दिवस मना रही है।
  • आज के दिन ही अयोध्या में बाबरी मस्जिद तोड़ी गई थी।
  • इसी के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ता काला दिवस मना रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें