Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बागपत के कोताना गांव में कब्रिस्तान में दफन मुर्दों को बाहर निकालकर उनके साथ तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगा है।

बागपत जिले के कोताना गांव में कब्रिस्तान में दफन मुर्दों को बाहर निकालकर उनके साथ तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगा है।

ग्रामीणों का कहना है कि चार कब्र खोदकर शवों को निकालकर तांत्रिक क्रिया की गई है। इसी आशंका के चलते अब ग्रामीण रात भर कब्रिस्तान में लाठी-डंडे लेकर पहरा लगा रहे हैं, ताकि कोई कब्र खोदकर शवों की बेअदबी ना कर पाए।

बातचीत में ग्रामीणों ने बताया कि जब पहली कब्र खुदी हुई मिली तो उन्होंने सोचा कि कोई जानवर ने ऐसा किया होगा। लेकिन अब एक के बाद एक 4 कब्र खोदी गई है। कब्र खुदाई के दौरान फावड़े के निशान मिले हैं। जिससे कब्र को आदमियों द्वारा खोदे जाने की संभावना बढ़ गई है। वहीं ग्रामीणों ने बड़ौत थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव से सामने आई है। गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने शवों को निकालकर उनके साथ तंत्र विद्या करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने कब्रिस्तान में पहरा लगाना शुरू कर दिया है।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव जानवर ने बाहर निकाले हैं या ग्रामीणों का जो आरोप है तंत्र क्रिया वाला वो सही है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों एंगल पर जांच चल रही है।

यह घटना बेहद ही चौंकाने वाली है। कब्रिस्तान में दफन मुर्दों को बाहर निकालकर उनके साथ तांत्रिक क्रिया करना एक गंभीर अपराध है। पुलिस को मामले की जल्द से जल्द जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

Related posts

मुरादाबाद: विशाल महायज्ञ का किया गया आयोजन

UP ORG Desk
6 years ago

मेजर की पत्नी की हत्या: मुख्य आरोपी मेजर निखिल हांडा गिरफ्तार

Bharat Sharma
6 years ago

दो दोस्तों ने ही कर दी युवक की गोली मारकर हत्या

sadiqnewsnetwork
7 years ago
Exit mobile version