उत्तर प्रदेश के कई जिले मौजूदा समय में प्राकृतिक आपदा बाढ़(bahraich flood alert) का सामना कर रहे हैं, गौरतलब है कि, प्रदेश के कई जिलों में बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियाँ अपने उफान पर हैं। राज्य की कई नदियाँ खतरे के निशान के ऊपर से बह रही हैं और कई खतरे के निशान पर बह रही हैं। ज्ञात हो कि, योगी सरकार के कई मंत्री भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा कर चुके हैं।

बहराइच जिले के 127 गांवों को जारी हुआ अलर्ट(bahraich flood alert):

  • प्रदेश के कई जिलों में बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ कहर बनकर बरप रही है।
  • इसी क्रम में सूबे के बहराइच जिले में भी बीते कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है।
  • जिसके चलते जिले के कई गाँव पहले से ही बाढ़ की चपेट में हैं।
  • वहीँ रविवार को जिले के तकरीबन 127 गांवो को भी भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

जिले के 96 गाँव पहले से ही झेल रहे हैं बाढ़ का संकट(bahraich flood alert):

  • रविवार को सूबे के बहराइच जिले के 127 गांवो को बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
  • गौरतलब है कि, बहराइच जिले के करीब 96 गाँव पहले से ही बाढ़ का कहर झेल रहे हैं।
  • अब तक जिले के महसी क्षेत्र के कई गाँव बाढ़ में समाहित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: राम जन्मभूमि पर बयान देकर मौलान कल्बे सादिक ने जीता सबका दिल!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें