भले ही यूपी में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना ली हो, लेकिन छोटे राजनीतिक दलों ने अभी से लोक सभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। यह संगठन सत्तारूढ़ दलों को मजा चखाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने लगे हैं।

  • इन राजनीतिक दलों के नेताओं ने क्षेत्र में जाकर जनता से भी संपर्क करना शुरू कर दिया है।
  • इन पार्टी के नेताओं का मानना है कि भाजपा ने जनता को गुमराह करके यूपी में सत्ता हथिया ली है, अब यह अपनी पार्टी के जरिये मजा चखाने के लिए तैयार हैं।

इस पार्टी ने जारी की 118 सदस्यों की सूची

  • बहुजन क्रांति पार्टी (मार्क्सवार-अंबेडकरवार) ने राष्ट्रीय परिषद के 118 सदस्यों की सूची जारी की है।
  • पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सरदार जसवीर सिंह ने बताया कि यह निर्णय पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान लिया गया है।
  • उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बैठक में आगामी चुनावों को लेकर भूमिका बनाई है।
  • पार्टी के उपाध्यक्ष नंदलाल, गिरिजा शंकर सरोज को महासचिव, अरविंद कुमार पटेल को कोषाध्यक्ष, जयपाल सिंह चौहान को महासचिव बनाया गया है।
  • जबकि बाकी के लोग इस पार्टी के सदस्य बनाये गए हैं।
  • राष्ट्रीय महासचिव ने बैठक में सिक्खों के मुद्दे उठाते हुए कहा कि इतने सालो में करीब आधा दर्जन सरकारें आईं और चली गईं लेकिन सिक्ख दंगा पीड़ितों को 32 साल में भी न्याय नहीं मिल पाया है।
  • उन्होंने कहा पार्टी लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी और अगर पार्टी सत्ता में आएगी तो सभी दंगा पीडित सिक्खों को 50 लाख रूपये मुआवजा देने के साथ देश से गरीबी को उखाड़ फेकने का काम करेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें