उत्तर प्रदेश 2017 के विधानसभा चुनावों के तहत बहुजन समाज पार्टी की बैठक आज हुई। यह बैठक दिल्ली में आयोजित की गयी थी।

BSP Press Note
BSP Press Note

बहुजन समाज पार्टी की बैठक संपन्न:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज दिल्ली में पार्टी की बैठक आयोजित की।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई।
  • इस बैठक में पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 2017 के चुनाव और राज्यसभा में अपने सदस्यों की स्थिति पर विचार किया गया।
  • बैठक में सूबे के विधानसभा चुनावों में पार्टी की दिशा क्या होगी इस पर भी चर्चा हुई।
  • पार्टी द्वारा राज्यसभा और विधान परिषद् के सदस्यों के नामों पर भी चर्चा हुई।
  • गौरतलब है कि, हाल ही में समाजवादी पार्टी द्वारा अपने राज्यसभा और एमएलसी सदस्यों के नाम घोषित किये गए थे।

राज्यसभा सदस्य:

  • बहुजन समाज पार्टी की आज हुई बैठक में राज्यसभा के लिए दो नाम घोषित किये गए हैं।
  • सतीश चन्द्र मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ।
  • गौरतलब है कि, सतीश चन्द्र मिश्रा राज्यसभा में बसपा के सदस्य के रूप में रिपीट कर रहे हैं।

विधान परिषद् सदस्य:

  • बसपा की आज हुई बैठक में राज्यसभा के साथ ही विधान परिषद् के सदस्यों के नाम पर भी मुहर लगा दी गयी है।
  • पार्टी द्वारा विधान परिषद के लिए अतर सिंह राव, दिनेश चंद्रा और सुरेंद्र कश्यप का नाम घोषित किया गया है।
  • साथ ही बसपा प्रमुख ने सूबे के विधानसभा चुनावों के लिए मीटिंग में पहुंचे पार्टी सदस्यों को कहा कि, जनता तक पहुँच बनाने के लिए सभी जिम्मेदार सदस्य गांव गांव जा कर पार्टी की स्थिति मजबूत करें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें