सत्ता में आते ही नेताओं की बोल भी बदल जाते हैं। चुनाव के पहले तक जो नेता अपने को जनता का सेवक बताते फिरते थे, वही नेता चुनाव जीतने के बाद सत्ता आते ही इतने नशे में आते हैं कि अपने बयानों पर उनका नियंत्रण नहीं रहता और सार्वजानिक मंच से देश तोड़ने वाले बयान देते हुए दिखाई दे जाते हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक मंच से बोलते हुए समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर तंज कसा और कुछ ऐसा कहा जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया है।

बैरिया विधायक ने दिया बयान :

उत्तर प्रदेश के बलिया के बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के विवादित बोल रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बीते दिन भाजपा नेताओं के उपवास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भगवान बनाम इस्लाम के बीच होगा। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा के मंच से बोलते हुए कहा कि ये विपक्षी पार्टियां असल में राष्ट्र विरोधी हैं। इनमें किसी का आका इस्लाम में बैठा है तो किसी का इटली में बसता है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग निर्णय कर लेना है कि इस्लाम जीतेगा या भगवान जीतेगा। इस दौरान मंच पर भाजपा के कई अन्य दिग्गज और राष्ट्रीय नेता मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें: पीड़िता के आत्मदाह की कोशिश के बाद जागी योगी सरकार- शिवपाल यादव

 

मुलायम सिंह पर कसा तंज :

उन्‍नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का बचाव करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी विधायक को फंसाने में सपा और बसपा का हाथ है। भाजपा विधायक विपक्ष की साजिश का शिकार हुआ है।इसके साथ ही उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर तंज कसा। बैरिया विधायक ने कहा कि भगवान इन सब के बहन-बेटियों को 400-500 बेटा दे तो ब्लॉक अध्यक्ष दूसरा कोई नहीं बनने वाला है। इसके पहले विधायक सुरेंद्र सिंह ने उन्नाव रेप केस पर कहा था कि 3 बच्चों की माँ से कोई रेप नहीं कर सकता।

 

ये भी पढ़ें: लखनऊ जेल कोर्ट ने दी दो आतंकवादियों को 10-10 साल की सजा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें