बलिया में एक सीआरपीएफ जवान ने लड़की को किडनैप कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी जवान को पकड़ लिया है। आरोपी जवान के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

झारखंड में 43वीं सीआरपीएफ बटालियन का जवान मुकेश सिंह कुछ दिनों के लिए बलिया स्थित अपने घर आया हुआ था। बुधवार रात को मुकेश ने राजेंद्र नगर मोहल्ले में लाइट जाने के बाद अपने घर के बाहर खड़ी एक लड़की से अपने ही घर का पता पूंछा। इनकार करने पर उसने लड़की को पिस्टल दिखाकर अपहरण कर लिया और फिर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

मुकेश के जबरदस्ती करने पर लड़की ने शोर मचा दिया।शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से एक पिस्टल और फर्जी कागजात मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपहरण के बाद लड़की लड़की को गोली मारने वाला था। सही समय पर जानकारी मिलने से उसे पकड़ा जा सका। पुलिस ने मुकेश पर बलात्कार और अपहरण का केस दर्ज किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें