Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सीआरपीएफ जवान ने की लड़की को किडनैप कर बलात्कार की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ballia CRPF jawan tries to rape and muder a girl

बलिया में एक सीआरपीएफ जवान ने लड़की को किडनैप कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी जवान को पकड़ लिया है। आरोपी जवान के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

झारखंड में 43वीं सीआरपीएफ बटालियन का जवान मुकेश सिंह कुछ दिनों के लिए बलिया स्थित अपने घर आया हुआ था। बुधवार रात को मुकेश ने राजेंद्र नगर मोहल्ले में लाइट जाने के बाद अपने घर के बाहर खड़ी एक लड़की से अपने ही घर का पता पूंछा। इनकार करने पर उसने लड़की को पिस्टल दिखाकर अपहरण कर लिया और फिर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

मुकेश के जबरदस्ती करने पर लड़की ने शोर मचा दिया।शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से एक पिस्टल और फर्जी कागजात मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपहरण के बाद लड़की लड़की को गोली मारने वाला था। सही समय पर जानकारी मिलने से उसे पकड़ा जा सका। पुलिस ने मुकेश पर बलात्कार और अपहरण का केस दर्ज किया है।

Related posts

कानपुर :- कॉन्स्टेबल के सुसाइड नोट में लिखा था ‘सभी ठाकुर जातिवादी’ – परिजनों ने जांच की मांग की

UPORG Desk
2 years ago

लखनऊ विकास प्राधिकरण का सेवा कैंप आज से, शिकायत का होगा तुरंत समाधान!

Divyang Dixit
9 years ago

तस्वीरें: मेरठ में विस चुनाव 2017 को लेकर अधिकारियों की बैठक!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version