बलिया से हिन्दू मुस्लिम भाईचारा और गंगा जमुनी तहजीब की सच्ची तस्वीर सामने आयी है। रमजान के इस पावन महीने में रसड़ा तहसील में हजारों मुस्लिम भाइयों के साथ सैकड़ो हिंदुओं ने भी एक दिन का रोजा रखा और एक साथ 10 हजार हिन्दू और मुस्लिम भाइयों ने मंदिर और मजार के बीच में इफ्तार किया जिसमें पहचानना मुश्किल है कि कौन हिन्दू है और कौन मुसलमान।

रमज़ान में सामने आई अनोखी मिसाल-

  • यह मिसाल हिन्दू मुस्लिम के बीच में नफरत पैदा करने वालों के मुंह पर तमाचा है।
  • बलिया में क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में 10 हजार हिन्दू और मुस्लिम भाइयों ने एक साथ रोज़ा इफ्तार किया।
  • क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था।
  • इस अनोखे इफ्तार पार्टी को क्षेत्रीय बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में हिन्दू भाइयों ने आयोजित किया।
  • विधायक उमाशंकर सिंह ने खुद सुबह से भूखे रह कर रोजेदारों को इफ्तार कराने के बाद ही कुछ खाया है।
  • इस इफ्तार पार्टी में शिरकत कर रहे रोजेदार हिन्दूओं के हाथों परोसे गए फलों से रोजा खोल खास कर मुस्लिंम रोज़ेदार खासे उत्साहित नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: अलविदा की नमाज: चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर!

यह भी पढ़ें: अलविदा की नमाज: ट्रैफिक डायवर्जन में इधर से ना जायें!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें