बलिया : योगी सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम वादे कर ले लेकिन, जब उनके ही अधिकारियों के घर की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो वे आम जनता की सुरक्षा की बात कैसे कर सकते हैं। महिलाओं की सुरक्षा में तैनात अधिकारी ही महिला उत्पीडन से बाज नहीं आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बलिया के एसडीएम की जिनकी पत्नी ने उन पर दहेज व मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। तहरीर के बावजूद आलाधिकारी कार्रवाई करने से पीछे हट रहे हैं।

मारपीट कर घर से निकाला

  • पत्नी कल्पना का आरोप है कि उनके पति बलिया के एसडीएम है यही वजह है कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।
  • एक साल पहले कल्पना की शादी  हुयी थी। दोनों ने लव मैरिज की थी।
    कल्पना बताती हैं कि उन्हें गर्व था कि उनके पति एसडीएम है।
  • शादी के कुछ महीने बाद ही कल्पना के पति ने 25 लाख रुपयों की मांग की
  • मांग पूरी न होने पर कल्पना को प्रताड़ित  करना शुरू  कर दिया।
  • पहले दहेज मांगा और दहेज न मिलने पर मारा  पीटा।
  • करीब छह महीने पहले कल्पना को मार मार कर लहूलुहान कर दिया।
  • इसके बाद भी ससुराल वालों का मन नहीं भरा तो उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया।
  • अब दोबारा कोई भी कल्पना को घर में घुसने नहीं दे रहा है।
  • कल्पना का आरोप है कि पुलिस को तहरीर देने के बावजूद उसके पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
  • रो-रोकर हर आलाधिकारी से गुहार लगाने वाली कल्पना अब निराश हो रही है।
  • योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है ऐसे में क्या मुझे न्याय नहीं मिलेगा।
  • पुलिस के अधिकारियों की माने तो बलिया के एसडीएम की पत्नी ने तहरीर दी है और पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
  • पुलिस का कहना है कि पीड़िता  की तहरीर के बाद उसका मेडिकल भी कराया जा चुका है।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें