राजधानी लखनऊ में प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। अपनी मांगों को लेकर प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

एक्ट पर प्रदर्शन, हड़ताल से मरीज बेहाल:

  • प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं।
  • जिसके कारण वहां मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
  • डॉक्टर्स की यह हड़ताल प्रदेश में लागू हो रहे एक नए एक्ट को लेकर हो रही है।
  • डॉक्टर्स का कहना है कि, इस एक्ट के लागू होने के बाद चिकित्सा क्षेत्र में कॉर्पोरेट सेक्टर का प्रभाव बढ़ जायेगा।
  • जिसके फलस्वरूप सूबे में जांच की प्रक्रिया जटिल और महँगी हो जाएगी।
  • इस एक्ट में कई सरे गैर जरुरी मानक हैं, जो चिकित्सकों पर अनावश्यक दबाव बनाएंगे।
  • इस एक्ट के बाद से समाज के गरीब नागरिक छोटी-छोटी बिमारियों के इलाज के लिए भी कॉर्पोरेट से कराने को विवश हो जायेंगे।
  • गौरतलब है कि, संसद और विधानसभा में यह बिल बिना किसी बहस के पास हो गया था।
  • इसीलिए डॉक्टर्स 1 जुलाई को डॉक्टर्स दिवस मनाने के स्थान पर विरोध दिवस मना रहे हैं।
  • डॉक्टर्स की मांग इस एक्ट को लागू न करने की है।
  • जिसके सन्दर्भ में आज आई.एम.ए भवन, रिवर बैंक कॉलोनी से सुबह 9 बजे शान्तिपूर्ण मार्च निकाला गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें