बलरामपुर अस्पताल में हड्डी के रोगियों का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। बीते करीब एक महीने से यहाँ पर मरीजों को बिना सर्जरी के दूसरे अस्पताल रेफर किया जा रहा है। ऐसे में इस जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : सीएमआे ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

ऑपरेशन टेबल में आयी खराबी

  • बलरामपुर अस्पताल में इन दिनों हड्डी के रोगियों के ऑपरेशन पूरी तरह ठप हो गए हैं।
  • यह का ये हाल करीब बीते एक महीने से बना हुआ है। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
  • यहाँ आने वाले गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू, सिविल या लोहिया भेजा जा रहा हैं।
  • ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि ऑपरेशन टेबल में कुछ खराबी आ गयी है।
  • साथ ही जानकारी के मुताबिक सी-आर्म मशीन भी खराब है।
  • यहाँ रोजाना ओपीडी में करीब तीन सौ से अधिक मरीज आते हैं।
  • जिसमे से तमाम मरीजों को सर्जरी की जरूरत होती है।
  • हड्डी रोग के मरीजों के लिए करीब 22 लाख रुपये कीमत की सी-आर्म मशीन का उपयोग होता है
  • मशीन की खराबी से आर्थोपेडिक सर्जन भी परेशान हैं।
  • ऐसा इसलिए है की महीने उनकी सर्जरी की गणना का भी ग्राफ गिरता जा रहा है।
  • बजट के अभाव में उपकरणों का मेन्टीनेंस करने वाली कम्पनियां ने उपकरण बनाने से इंकार कर दिया हैं।

ये भी पढ़ें : इलाज एक रुपये में, 10 रुपये स्टैण्ड चार्ज

  • इसके चलते अस्पताल प्रशासन की तरफ से कार्यदायी संस्था को कई बार रिमाइंडर भेजा गया है।
  • लेकिन टेक्नीशियन सिर्फ मौका मुआयना करके चले गए हैं।
  • उन्होंने इस बात की सूचना अस्पताल प्रशासन को नहीं है कि आखिकार मशीन कब तक बनेगी।
  • अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ऋषि कुमार सक्सेना ने बताया कि मशीन को ठीक करवाने के निर्देश दिये जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : मुझे मारने की साजिश थी- मुख़्तार अंसारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें