सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कई दिनों के लंबे अवकाश के बाद आज यानी मंगलवार को हड़ताल पर हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने नोटबंदी के दौरान अतिरिक्त काम के लिए मुआवजें व अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पूरे देश में बैंक का कामकाज ठप हो गया है। वहीं यूपी में भी बैंकों की हड़ताल से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है।

यूपी में बैंक हड़ताल का असर

[ultimate_gallery id=”60136″]

  • इस बैंक हड़ताल का उत्तर प्रदेश पर भारी असर पड़ा है।
  • प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर 75 हजार से ज्यादा बैंककर्मी हड़ताल पर चले गए हैं।
  • इसमें लखनऊ के ही 10 हजार से ज्यादा बैंक कर्मचारी शामिल है।
  • इस हड़ताल के चलते लखनऊ में बैंकों की 1,100 ब्रांच इसका असर साफ दिखाई पड़ रहा है।
  • इस दौरान यूपी में 1 लाख 20 हजार करोड़ की क्लीयरिंग रूक गई है।
  • वहीं राजधानी लखनऊ में 10 हज़ार करोड़ की क्लीयरिंग फंसने की बात सामने आ रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें