उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

मोदी धन्नासेठों को लाभ पहुंचा रहे हैं:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांफ्रेंस में आगे कहा कि, पीएम मोदी धन्नासेठों को लाभ पंहुचा रहे हैं।
  • वहीँ नोट बंद होने के फैसले पर उन्होंने कहा कि, भाजपा ने अपनी आर्थिक स्थिति को 100 सालों के लिए मजबूत कर लिया है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा ने कालाधन विदेश भेज दिया है और पूंजीपतियों को लाभ के लिए यह योजना शुरू की है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, छोटे कर्जदारों बैंक दबाव बनाती है, जिसके चलते वो आत्महत्या करने पर मजबूर हैं।
  • मायावती ने भाजपा पर धन्नासेठों के कर्ज माफ़ करने का भी आरोप लगाया।

नोट बंद होने से पेट्रोल पम्प की चांदी:

  • मायावती ने आगे कहा कि, नोट बंद होने से पेट्रोल पम्प की चांदी हो गयी है।
  • कई आरोपों के बीच मायावती ने भाजपा पर पेट्रोल पम्प से सांठ-गाँठ होने का भी आरोप लगाया।
  • मायावती ने ये भी कहा कि, मेडिकल स्टोरों पर लोगों को दवा नहीं मिल रहा है।
  • बसपा सुप्रीमो ने किसानों पर भाजपा द्वारा आर्थिक चोट करने की भी बात कही।
  • साथ ही मायावती ने कहा कि, आने वाले चुनाव में जनता भाजपा का हिसाब करेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें