नरही क्षेत्र से मृतक बंटू यादव की पत्नी दुर्गेश नंदनी बनीं सभासद

लखनऊ के नरही क्षेत्र से सपा के सभासद अतुल यादव उर्फ बंटू यादव की धर्मपत्नी श्रीमती दुर्गेश नंदनी सभासद का चुनाव जीतकर नरही क्षेत्र की सभासद बन गयीं हैं

  • लखनऊ में स्थित नरही में सपा के सभासद अतुल यादव उर्फ बंटू यादव की हत्या के बाद उनके खाली हुए पद के लिए उपचुनाव कराया गया था।
  • नरही के रामतीर्थ वार्ड से सभासद सीट की दावेदारी के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी।
  • इस चुनाव में मृतक पार्षद बंटू यादव की पत्नी दुर्गेश नंदिनी भारी मतों से विजयी हुई है।

बंटू यादव की पत्नी दुर्गेश नंदनी बनीं सभासद:

atul-yadav-bantu, Lucknow-Uttar Pradesh

  • मृतक पार्षद बंटू यादव की पत्नी दुर्गेश नंदिनी सपा की प्रत्याशी थी।
  • इस चुनाव में दुर्गेश नंदिनी को 2770 वोट मिले हैं।
  • वहीं रामतीर्थ वार्ड से बीजेपी के प्रत्याशी को इस चुनाव में 975 वोट मिले हैं।
  • इस चुनाव में कुल 4130 वोट पड़े थे।
  • जिसमे से 1795 वोटों से सपा की दुर्गेश नंदिनी को विजय प्राप्त हुयी।

atul-yadav-bantu, with wife -Lucknow-Uttar Pradesh

  • मृतक पार्षद बंटू यादव अपने क्षेत्रवासियों के लिए बहुत ही मददगार और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे।
  • उनके इसे अच्छे स्वभाव व आचरण के कारण ही नरही के क्षेत्रवासियों ने एक बार फिर उनकी धर्म पत्नी को नरही का सभासद चुना है।
  • नवनिर्वाचित सभासद दुर्गेश नंदिनी अपने पति स्व० बंटू यादव की तरह नरही क्षेत्रवासियों के विकास के लिए कार्य करती रहेंगी।
  • नवनिर्वाचित सभासद दुर्गेश नंदिनी नरही वासियों की उम्मीदों पर खरा उतेरेंगी।
  • हजरतगंज के नरही में पार्षद अतुल उर्फ बंटू यादव को एक नवंबर को भीड़ के बीच गोली मारी गई थी
  • फरार हिस्ट्रीशीटर शिव यादव को पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचे के साथ वारदात के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था।
  • उसके साथ अन्य नामजद आरोपी को भी पकड़ा गया।
  • हत्थे चढ़े हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस अफसरों के सामने बेबाकी से कहा कि बंटू की हत्या के इरादे से चार महीने से तमंचा लेकर घूम रहा था।
  • मौके की तलाश थी, गाली का जवाब गोली से दिया है.
  • वहीं दूसरे आरोपी वैष्णव ने खुद को बेकुसूर बताते हुए उसको राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में फंसाए जाने की बात कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें