लखनऊ: चन्द्र दर्शन के अनुसार सुन्नी समुदाय द्वारा 12वीं रवी-उल-अव्वल (बारावफात) का त्यौहार दिनांक 02 दिसंबर 2017 को मनाया जायेगा, जो झण्डेवाला पार्क अमीनाबाद से प्रातः 09:00 बजे सुन्नी समुदाय का मदहेशहाबा का जुलूस प्रारम्भ होकर मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल रोड, यहियागंज तिराहा, नक्खास तिराहा से बांयें मुड़कर टूड़ियागंज तिराहा से बाजारखाला थाने के सामने से होकर लाल माधव (हैदरगंज) तिराहा से बांयें मुड़कर ऐशबाग ईदगाह में समाप्त होगा तथा वहीं से विसर्जित हो जायेगा। इस अवसर पर प्रातः 07:00 बजे से जुलूस की समाप्ति इस प्रकार यातायात में बदलाव किया गया है।

यहां वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबन्धित/डायवर्जन

1. कमला नेहरू क्रासिंग (मेडिकल क्रास) से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेफेयर तिराहा से दाहिने अकबरी गेट से अपने गन्तव्य को जा सकेगा या चौक/मेडिकल कालेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
2. नक्खास तिराहे से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महलरोड/टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात अकबरी गेट, मेडिकल क्रास होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
3. टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
4. टुड़ियागंज तिराहा से लालमाधव तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि वहीं से वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
5. हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से नक्खास तिराहा या ऐशबाग ईदगाह की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
6. वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
7. मेडिकल कालेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर सामान्य यातायात रकाबगंज पुल की ओर नहीं बल्कि यह यातायात सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
8. पोस्ट आफिस (अमीनाबाद) तिराहा से मौलवीगंज होकर सामान्य यातायात रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
9. रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात नाका/मेडिकल कालेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
10. कैसरबाग बस स्टैण्ड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा, एवं अमीनाबाद चौराहा से कोई भी यातायात झण्डे वाले पार्क की तरफ नहीं आ-जा सकेगा बल्कि यह यातायात कैसरबाग अशोकलाट, श्रीरामरोड अमीनाबाद/सिटी स्टेशन, होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
11. ऐशबाग पुल की तरफ कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामण्डी/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
12. बुलाकी अड्डा से लालमाधव तिराहा की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया, एवरेडी की ओर से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
13. एवरेडी तिराहे से कोई यातायात लाल माधव की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात मवैया/मिल एरिया तिराहे से बाॅयें राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
14. राजेन्द्र नगर चौराहे से कोई यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात मोतीनगर/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
15. नाका चौराहे से राजेन्द्र नगर होते हुये ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ कोई भी वाहन नहीं आ जा सकेगा बल्कि यह यातायात नत्था/मवैया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
16. नाका चौराहा से कोई भी वाहन पाण्डेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात बासमण्डी/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें