हिन्दुस्तान-पाकिस्तान के बीच भले कितनी भी दूरियां हों मगर दोनों देशों के लोगो के बीच किसी प्रकार की नफरत और द्वेष का भाव नहीं है। ऐसा हम कह नहीं रहे बल्कि इसका नजारा देखने के मिला जब दोनों देशों के तनावपूर्ण रिश्तों के बाद भी एक पाकिस्तानी लड़की और हिन्दुस्तानी लड़के ने शादी की है। यही नहीं लड़का बरेली से दुल्हन लेकर पाकिस्तान गया और अपनी दुल्हन को भारत लेकर आ गया है।

बैंड-बाजे से हुआ स्वागत :

पाकिस्तान के लाहौर स्टेशन पर जैसे ही बरेली के लड़के की बारात पहुँची, वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच कड़े वीजा नियमों से गुजरकर बरेली से बारात लाहौर गई थी। दूल्हे समेत मेहमानों का यादगार इस्तकबाल किया गया तो यहां आने पर दुल्हन को हाथों हाथ लिया।

दुल्हन का हुआ बरेली में स्वागत :

पाकिस्तान से आयी दुल्हन का हिन्दुस्तान में जोरदार स्वागत हुआ। यहाँ पर किसी ने दुल्हन की नजर उतारी तो किसी ने सुभान अल्लाह कहा। पाकिस्तान में अलीशान सभी के चहते रहे तो बरेली में अफसा सुहैल सेलिब्रिटी बन गईं।

पूरा परिवार है खुश :

इस शादी से दूल्हा भी काफी खुश है और उसके परिवार वाले भी खुश हैं। दूल्हा आलीशान का कहना है कि बारात लेकर बॉर्डर पहुँचने तो सभी लोगो ने उसका स्वागत किया। दोनो देशों की सेनाओं से भी मिला और सेना के अफसरों ने भी उन्हें बधाई दी। जब से दोनों मुल्कों के बीच ताल्लुकात खराब होते गए, बहुत कम लोग ही पाकिस्तान और हिंदुस्तान आ-जा पा रहे हैं।

2 साल पहले तय हुआ रिश्ता :

दो साल पहले दोनों का रिश्ता फाइनल हुआ। तभी से वसीम इम्तियाज शादी की तैयारियों में जुट गए थे। 6 दिसंबर को बारात बरेली से लाहौर के लिए रवाना हुई। हवाई जहाज और ट्रेन से बराती वाघा सीमा पहुंचे। 11 दिसंबर को लाहौर के हुजरा फार्म हाउस पर निकाह हुआ और 14 दिसंबर को बाराती तो 25 दिसंबर को दूल्हा-दुल्हन बरेली आए। इस शादी के बाद उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच नफरत की ये दीवार जरूर कुछ कम होगी।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान से मोहब्बत का पैगाम लेकर बरेली आई दुल्हन

https://youtu.be/X06GC_mFPPo

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें