उत्तर प्रदेश के बरेली में घटी रिश्तों को तार तार करने वाली शर्मनाक घाटना। यहाँ जिस पिता पर बच्ची का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी थी, उसी पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ रेप का प्रयास किया। जिसके बाद बेटी ने इस कलयुगी पिता को मौत के घाट उतार दिया।

 लोहे की राड से पीट पीट कर कलयुगी पिता को मौत के घाट उतारा

  • बरेली के बारादरी इलाके के गोल्डन ग्रीन पार्क कॉलोनी में घटी ये सनसनीखेज वारदात।
  • 14 साल की बेटी को घर में अकेला पाकर कलयुगी पिता ने किया रेप का प्रयास।
  • जिसके बाद बेटी ने अपनी इजात बचाने के लिए पिता सोमपाल को लोहे की राड से पीट-पीट कर मार डाला।
  • बता दें कि पिता की हत्या के बाद लड़की ने इसकी सूचना अपनी माँ को दी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।
  • पुलिस ने पिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • हत्या की सूचना से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है।
  • पूरी बरेली में इस घटना की चर्चा है, अधिकांश लोग लड़की के कदम को सही बता रहे हैं।
  • पुलिस द्वारा लड़की से पूछ-ताछ की जा रही है।
  • लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ आगया है।
  • बता दें कि मृतक के भाइयों ने घटना पर सवालिया निशान लगाते हुए संदेह जताया है।
  • उन्होंने इसे बड़ी साजिश करार दिया है, साथ ही घटना में और लोगों के शामिल होने का शक जताया है।
  • यही नही मृतक के भाइयों ने बारादरी थाने में अपनी तरफ से रिपोर्ट लिखाने का प्रयास भी किया है।
  • मृतक के भाइयों ने बारादरी थाने में अपनी तरफ से रिपोर्ट लिखाने का प्रयास भी किया है।

शक के दायरे में हैं ये बातें

  • मृतक के भाइयों बताया कि उनका भाई अपने परिवार पर काफी बंदिशें रखते थे।
  • जिसके कारण उनकी हत्या हुई है।
  • उनका ये भी कहना है कि उनकी भतीजी नाबालिग है।
  • जिसके चलते उसे फुसला कर इल्जाम अपने सिर लेने को कहा गया है।
  • लड़की ने अपने ननिहाल पक्ष के कहने पर पिता की हत्या का आरोप अपने सिर ले लिया है।
  • भाइयों के आरोप लगाने से पहले पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।
  • घर में रहने वाले सभी मोबाइल फोन की कॉल डीटेल निकलवाई जा रही हैं।
  • साथ ही मृतक के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है।
  • जिससे कि पता चले कि क्या लड़की के अलावा कोई घर में और भी था।
  • हालांकि पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज में कोई नजर नहीं आया है।
  • लड़की ने पुलिस को बताया था कि रात में उसके पिता ने उसके साथ रेप का प्रयास किया था।
  • जिसके बाद उसने लोहे की राड से पीट पीट कर पिता की हत्या कर दी थी।
  • लेकिन गौर करने की बात ये है लड़की के कपड़े पर खून के निशान नहीं थे।
  • यही नही उसके शरीर पर कोई जोर जबरदस्ती के कोई निशान है।
  • जिसके चलते मामले को सन्देह की नजर से भी देखा जा रहा हैं।
  • सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब लड़की की मां को पता था कि उसका पति बेटी पर बुरी नियत रखता हैं।
  • तो वो बेटी को अकेले छोड़ कर क्यों गयी।

ये भी पढ़ें :युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई महीनों तक किया रेप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें