बिहार वैसे तो हमेशा ही किसी न किसी अनोखे काम के लिए चर्चा में रहता है लेकिन, इन दिनों ‘स्टार भारत’ पर प्रसारित होने वाले ‘निमकी मुखिया’ शो के कारण इसकी चर्चा जोरों पर है। 28 अगस्त से शुरू होने वाले ‘निमकी मुखिया’ शो की अभिनेत्री भूमिका गुरुंग अपने शो के प्रमोशन के सिलसिले में शनिवार को राजधानी पहुंची।उन्होंने इस दौरान अपने कुछ चटपटे लम्हों को सभी के साथ साँझा किया।
ये भी पढ़ें :खुलासा: 70 साल की ये महिला अब भी दिखती है 25 की!
‘निमकी’ के सपने हैं बहुत बड़े
[ultimate_gallery id=”103147″]
- ‘निमकी मुखिया’ में निमकी का किरदार सामान्य से कुछ अनोखा है।
- भूमिका बताती हैं की उनका ये पहले शो है जिससे वो अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।
- इसमें ‘निमकी’ एक गरीब पिता की बेटी बनी हैं लेकिन उनके सपने बहुत बड़े हैं।
- यही वजह है कि वो हमेशा बॉलीवुड की रंगीनियों में खोयी रहती है।
- गाँव के नीरस जीवन में रहने के बावजूद भी वह बेहद मनमौजी है।
- सबसे खास बात ये है कि राजनीति से उसका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।
- फिर भी वह संयोग और सरकार के नए नियमों की वजह से निमकी गांव की पहली महिला मुखिया बन जाती है।
ये भी पढ़ें :वीडियो: देखें कैसे मिल रही बलात्कारी बाबा को VIP ट्रीटमेंट!
- निमकी मुखिया बनने के बाद खुद को नई-नई साजिशों से घिरा पाती है।लेकिन, वो ये समझ नहीं पाती।
- निमकी का किरदार निभाने वाली भूमिका कहती हैं कि यह कहानी कुछ अलग है।
- इसे देखकर दर्शकों को बहुत मजा आएगा।
- ‘क्विसागों’ द्धारा निर्मित इस शो का प्रसारण ‘स्टार भारत’ पर सोमवार से शुक्रवार 8:30 बजे से किया जाएगा।
- निर्माता का दायित्व जानी-मानी टीवी लेखिका जमान हबीब ने निभाया।
- उन्होंने कहा कि अभी तक हम जो टीवी पर ष्षोज देखते आये हैं ये उससे कुछ अलग है।
- इस शो में ग्रामीण परिवेश को भी खूबसूरती से पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें :बदमाशों ने महिला को लहूलुहान कर लगाया करंट