Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुलायम की दत्तक पुत्री की तेरहवीं आज, अखिलेश हो सकते हैं शामिल

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या से सनसनी फैल गई थी। इनामी नक्सली की बहन का शव जंगल में रक्तरंजित अवस्था में मिला था। घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों का हुजूम घटना स्थल पर पहुंच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था और पूछताछ की थी। मृतक महिला सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दत्तक पुत्री थी जिसे उन्होंने मृतका को गोद ले रखा था। आज चंदौली में मुलायम सिंह की दत्तक पुत्री की तेरहवीं है जिसमें सपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

मुलायम सिंह यादव की थी दत्तक पुत्री

खबरों के अनुसार बासमती कोल को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गोद ले रखा था। बासमती मुलायम की दत्तक पुत्री थीं। बासमती हार्डकोर नक्सली लालबरत कोल की बहन थीं। लालबरात कोल पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया हुआ है। बता दें कि पिछले साल 2016 में हार्डकोर नक्सली लालबरत कोल की नक्सली बहन पुष्पा कोल ने पूर्व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव की सभा के दौरान सपा का दामन थाम लिया था। यह जानकारी चंदौली सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर ने दी थी। इस दौरान नक्सली लालबरत कोल की नक्सली बहन पुष्पा कोल चार साल की सजा काटकर जेल से लौटी थी। पुष्पा को नक्सलियों का साथ देने के आरोप में जेल की सजा कटनी पड़ी थी।

 

ये भी पढ़ें : कैराना उपचुनाव: एक हुए दो राजनैतिक दिग्गज, विरोधियों की बढ़ी धड़कनें

 

कई सपा नेता होंगे शामिल :

चन्दौली में आज सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की दत्तक पुत्री व हार्डकोर नक्सली की बहन व नक्सल प्रभावित नौगढ़ की पूर्व ब्लाक प्रमुख रही स्व. बासमती कोल की तेरहवीं है। इसमें शामिल होने के लिए कई बड़े सपा नेता और अखिलेश सरकार में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव भी आयेंगे। इसके अलावा लखनऊ से सपा नेताओं के पहुँचने की उम्मीद की जा रही है। 3 दिन से सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर मृतका के गाँव में रहकर तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंदौली आ सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें : मुलायम के घर के पास ही मकान ले सकते हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Related posts

पहले नोटबंदी ने मारा और अब जीएसटी लोगों को मार रही है- अखिलेश

Shashank
7 years ago

जौनपुर : पति-पत्नी में हुई अनबन,पति ने पत्नी को उतरा मौत के घाट

Desk Reporter
4 years ago

शिवराज सिंह चौहान ने अखिलेश को दिखाया ‘विकास का असली आईना’!

Dhirendra Singh
8 years ago
Exit mobile version