त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को गोसाईगंज में चल रही (BDC chunav 2017) नामांकन प्रक्रिया में शनिवार को नाम वापसी का दिन था। इसके बाद बीडीसी सीट पर चुनाव होना तय हो गया। इस सीट के लिए दाखिल तीन नामांकन में से एक वापस हो गया। अब दो प्रत्याशी होने से आमने-सामने चुनाव होगा।

ये भी पढ़ें- सिपाही पर झांसा देकर यौन शोषण करने की FIR दर्ज!

इनके बीच होगा सीधा मुकाबला

  • गोसाईगंज क्षेत्र पंचायत के रिक्त वार्ड संख्या 12 बक्कास मस्तेमउ के लिए घुसकर गांवसभा के प्रधान पुत्र सुरेंद्र यादव, यहीं के उमेश कनौजिया और बक्कास के जागेश्वर मौर्या ने अपना नामांकन दाखिल किया था।

ये भी पढ़ें- केजीएमयू में यू-ट्यूब पर देखने पर होगा प्रतिबन्ध!

  • शनिवार को नाम वापसी के दौरान उमेश कनौजिया ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
  • अब सुरेंद्र यादव तथा जागेश्वर चुनाव मैदान में बचे हैं।
  • जिनके बीच सीधा मुकाबला होना है।

ये भी पढ़ें- नगर निगम गृहकर पोर्टल का आज करेगा शुभारंभ!

  • मतदान के लिए एक जुलाई की तारीख निर्धारित है।
  • ग्राम पंचायत के नौ पदों पर सिकंदरपुर अमोलिया वार्ड-11 से सीता, बजगिहा खवास वार्ड -7 से वासुदेव, अकरहदू वार्ड -8 से अर्चना, नूरपुर बेहटा वार्ड 10 से संतराम, रतियामउ वार्ड -9 से दयावती, जहांगीरपुर वार्ड-4 से शिव प्रसाद, सठवारा वार्ड -8 से संगीता व वार्ड -3 से ईश्वरदेई व बाजूपुर वार्ड 10 से कुसुमा का निर्वाचन तय हो चुका है।
  • उनके (BDC chunav 2017) निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा मात्र शेष है।

ये भी पढ़ें- ईदुल-फितर 2017: ईद पर यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें