प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दशहरे के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीँ सोमवार 10 अक्टूबर को गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार दोनों नेता यूपी में:

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद पहुंचेंगे।
  • वहीँ मंगलवार 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी भी लखनऊ पहुंचेंगे।
  • गौरतलब है कि, दोनों नेता दशहरे के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ आ रहे हैं।
  • सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों नेता पहली बार यूपी आ रहे हैं।

गृह मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार 10 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे।
  • लखनऊ महानगर के पार्टी अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि, राजनाथ सिंह शाम 5 बजे लखनऊ एअरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • गृह मंत्री एअरपोर्ट से सीधे लखनऊ पब्लिक स्कूल राजाजीपुरम में पश्चिम विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

11 अक्टूबर को पीएम मोदी का करेंगे स्वागत:

  • अगले दिन 11 अक्टूबर को राजनाथ सिंह अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
  • इसके बाद दोपहर 12 बजे सरस्वती शिशु मंदिर निराला नगर में स्व. डीपी बोरा की स्मृति में महिला सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
  • गृह मंत्री कार्यक्रम से 4 बजकर 55 मिनट पर एअरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
  • राजनाथ सिंह यहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करेंगे।
  • इसके बाद राजनाथ सिंह और पीएम मोदी ऐशबाग रामलीला ग्राउंड की ओर रवाना होंगे।
  • रामलीला कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात 7 बजकर 50 मिनट पर अमौसी एअरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें