उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक पर नया खुलासा किया है।

पीएम कार्यालय से सपा प्रमुख को आया था फ़ोन:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा खुलासा किया है।
  • उन्होंने बताया कि, पीएम कार्यालय से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को फोन आया था।
  • अमर सिंह ने आगे कहा कि, मुलायम सिंह यादव ने सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया था।
  • यह बातें उन्होंने सूबे के मिर्जापुर में कही।
  • सपा के राष्ट्रीय महासचिव यहाँ माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने पहुंचे थे।
  • अमर सिंह यहाँ सपा की राज्यसभा सांसद जयाप्रदा के साथ पहुंचे थे।

हम सब अखिलेश यादव के सेवक हैं:

  • सपा के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में माँ विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
  • बातचीत में उन्होंने सपा के घमासान पर बड़ा बयान दिया।
  • सीएम अखिलेश से मनमुटाव की स्थिति पर अमर सिंह ने कहा कि, हम सब अखिलेश के सेवक हैं।

सीएम ने कहा था, ‘बाहरी आदमी’:

  • बीते कुछ दिन पहले सपा परिवार के अन्दर टूट की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी।
  • जिसके संदर्भ में सीएम अखिलेश यादव ने इसके लिए बाहरी व्यक्ति को जिम्मेदार बताया था।
  • हालाँकि, सीएम ने किसी का नाम नहीं लिया था, सभी को पता था कि, सीएम ने बिना नाम लिए सब कुछ कह दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें