बेनी प्रसाद वर्मा शुक्रवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे बेनी प्रसाद वर्मा कांग्रेस से सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ एक प्रेस कान्फ्रेंस करके उनके सपा में शामिल होने की जानकारी दी गई। साथ ही बुलंदशहर के किरण पाल ने भी समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया है।

Beni Prasad Verma Joins Samajwadi Party

सपा प्रमुख के आवास पर हुई इस प्रेस कान्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ शिवपाल यादव और आजम खान भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी सपा नेताओं ने बेनी प्रसाद यादव की जमकर तारीफ की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। बेनी प्रसाद वर्मा और किरण पाल का पार्टी में स्वागत है। बेनी और किरण से पार्टी  मजबूती मिलेगी।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बेनी के पार्टी में शामिल होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बेनी ने ही पार्टी को समाजवादी नाम दिया था। बेनी हमारे पुराने साथी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी को बनाने में बेनी प्रसाद वर्मा और आजम खान का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

इस मौके पर शिवपाल यादव और आजम खान ने भी बेनी की जमकर तारीफ़ की। बेनी ने भी मुलायम सिंह यादव को अपना भाई बताते उनके खिलाफ बोले हुए सभी पुराने बयानों को भूल जाने की बात कही।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें