Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बेनी प्रसाद वर्मा सपा में हुए शामिल, प्रेस कान्फ्रेंस कर दी जानकारी

बेनी प्रसाद वर्मा शुक्रवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे बेनी प्रसाद वर्मा कांग्रेस से सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ एक प्रेस कान्फ्रेंस करके उनके सपा में शामिल होने की जानकारी दी गई। साथ ही बुलंदशहर के किरण पाल ने भी समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया है।

सपा प्रमुख के आवास पर हुई इस प्रेस कान्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ शिवपाल यादव और आजम खान भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी सपा नेताओं ने बेनी प्रसाद यादव की जमकर तारीफ की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। बेनी प्रसाद वर्मा और किरण पाल का पार्टी में स्वागत है। बेनी और किरण से पार्टी  मजबूती मिलेगी।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बेनी के पार्टी में शामिल होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बेनी ने ही पार्टी को समाजवादी नाम दिया था। बेनी हमारे पुराने साथी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी को बनाने में बेनी प्रसाद वर्मा और आजम खान का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

इस मौके पर शिवपाल यादव और आजम खान ने भी बेनी की जमकर तारीफ़ की। बेनी ने भी मुलायम सिंह यादव को अपना भाई बताते उनके खिलाफ बोले हुए सभी पुराने बयानों को भूल जाने की बात कही।

Related posts

प्रदेश भर में मोरंग बालू की कमी से परेशान लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी!

Mohammad Zahid
7 years ago

यूपी में कानून का राज सिर्फ बसपा की सरकार में- बसपा सुप्रीमो

Divyang Dixit
7 years ago

PM के दौरे से पहले CM योगी संत कबीर और गोरखपुर दौरे पर होंगे रवाना

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version