भदोही :  बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ भदोही पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को आशंका है कि विष्णु मिश्र विदेश भाग सकता है। जबकि विजय मिश्र सम्पति विवाद के मामले में आगरा जेल में हैं। उनकी पत्नी को जमानत मिल चुकी है।

भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र, जिला परिषद सदस्य और विधायक पत्नी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्र पर मकान-फर्म कब्जा करने का मुकदमा दर्ज है। विधायक और बेटे पर  बलात्कार के  आरोप में भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

विधायक इन मामलों में इस वक्त आगरा जेल में बंद है जबकि पत्नी को जमानत मिल गई है। वहीँ विधायक पुत्र विष्णु फरार चल रहें हैं।  विष्णु मिश्रा के पास पासपोर्ट है और उसने विदेश से पढ़ाई की हुई है।

इसे लेकर पुलिस को आशंका है कि विष्णु मिश्र देश से भाग सकता है। भदोही पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को पत्र भेजा है। विजय मिश्र और उनके परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।

Report: Anant Dev Pandey

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें