Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भदोही: विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ भदोही पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया

uttarpradesh.org logo

uttarpradesh.org logo

भदोही :  बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ भदोही पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को आशंका है कि विष्णु मिश्र विदेश भाग सकता है। जबकि विजय मिश्र सम्पति विवाद के मामले में आगरा जेल में हैं। उनकी पत्नी को जमानत मिल चुकी है।

भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र, जिला परिषद सदस्य और विधायक पत्नी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्र पर मकान-फर्म कब्जा करने का मुकदमा दर्ज है। विधायक और बेटे पर  बलात्कार के  आरोप में भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

विधायक इन मामलों में इस वक्त आगरा जेल में बंद है जबकि पत्नी को जमानत मिल गई है। वहीँ विधायक पुत्र विष्णु फरार चल रहें हैं।  विष्णु मिश्रा के पास पासपोर्ट है और उसने विदेश से पढ़ाई की हुई है।

इसे लेकर पुलिस को आशंका है कि विष्णु मिश्र देश से भाग सकता है। भदोही पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को पत्र भेजा है। विजय मिश्र और उनके परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।

Report: Anant Dev Pandey

Related posts

संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोर की मौत, जांच के आदेश

Sudhir Kumar
8 years ago

Meerut: एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

Desk Reporter
5 years ago

राज्यपाल से मिला लोकतंत्र सेनानियों का प्रतिनिधिमण्डल!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version