यूपी के बागपत जिले में एक सरकारी स्कूल (Six children injured) की जर्जर इमारत में पढ़ाई करने का खामियाजा सोमवार को छह बच्चों को भुगतना पड़ा। यहां अचानक स्कूल की छत गिरने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वीडियो: स्वतंत्रता दिवस पर एटीएस के सुरक्षा घेरे में विधान भवन!

  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
  • पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

कदम से कदम मिला कैडेट्स ने दिखाई देशभक्ति, जोश!

क्या है पूरा घटनाक्रम

  • जानकारी के मुताबिक, यह घटना है बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय की है।
  • यहां सोमवार सुबह कमरे का जर्जर लिंटर इन बच्चों पर गिर गया।
  • इस घटना में सभी बच्चों को गम्भीर चोटें आईं हैं।
  • जिनमें से एक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

आज निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा 2017: देव्या गिरि!

  • घटना के तुरंत बाद स्कूल में हड़कम्प मच गया।
  • देखते ही देखते स्कूल में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
  • जिस बच्चे की हालत ज्यादा नाजुक है उसे मेरठ के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
  • इस गलती के लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
  • समय रहते यदि स्कूल में उचित इंतजाम किये जाते तो इस दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता।
  • मामले की जानकारी होने पर स्कूल प्रशासन ने फौरन ही बच्चों को इलाज के लिए भेज तो दिया है।
  • लेकिन ऐसी नौबत आती ही क्यों है जब (Six children injured) स्कूलों में ऐसी लापरवाही देखने को मिल जाती है।

आंकडे देखिये किस साल कितने युवाओं ने अपनाई आतंक की राह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें