महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को भारत बंद आंदोलन में कांग्रेस समेत कई अन्य राजनीतिक दल शामिल होंगे।

  • आंदोलन में शामिल राजनीतिक दलों ने पहले से ही बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है।
  • कांग्रेस कार्यकर्ता जहां भंडारी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाल कर शहर में भ्रमण कर दूकानें बंद कराने की तैयारी की है.
  • वहीं समाजवादी पार्टी ने तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर महंगाई व भ्रष्टाचार का विरोध करने का निर्णय लिया है।
  • आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने भी तैयीरी की है।
  • कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह नौ बजे भंडारी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकालेंगे।
  • जुलूस सब्जी मंडी, कोतवाली, शाहीपुल, ओलंदगंज, जेसीज चौराहे से होते हुए कलेक्ट्रट पहुंचेगा।
  • इस दौरान महंगाई के विरोध में व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया जाएगा.
  • कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर सरकार की खामियों को जनता को बताने का काम किया जाएगा।
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके इस आंदोलन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने भी समर्थन दिया है।
  • इन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल रहेंगे।
  • उधर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में जिले के सभी छह तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
  • इसके लिए सभी तहसीलों में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को पहले से ही जिम्मेदारी दे दी गई है।
  • सपा के विधायकों, पूर्व विधायकों, वरिष्ट नेताओं, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, मत्री, ब्लाक और बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी आंदोलन में हिस्सा लेंगे।
  • शहर में सभी चौराहे, तिराहे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।

रिपोर्ट:तन्मय बरनवाल

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”स्थानीय ख़बरें ” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_news_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें