उत्तर प्रदेश सहित देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को लेकर पूरे देश में कांग्रेस को कई अन्य विपक्षी दलों का भी साथ मिला है। समाजवादी पार्टी, लेफ्ट, डीएमके और एमएनएस समेत कुल 21 पार्टियां कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन कर रही हैं। यूपी में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

जंजीर बांधकर किया अनोखा प्रदर्शन :

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता अनोखे ढंग से केन्द्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। बनारस में प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने खुद को जंजीरों में बांध कर विरोध जताया। वहीँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से गुलाब का फूल देकर लोगों की दुकाने बंद करायी।

bharat bandh 10 september

इसके पहले पुलिस कप्तान आनंद कुलकर्णी ने निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कांग्रेस द्वारा बुलाये गए भारत बंद का असर उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य प्रदेशों में देखने को मिल रहा है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है[/penci_blockquote]

दोपहर बाद से दिखा भारत बंद का असर :

बनारस में दोपहर तक भारत बंद का सबसे अधिक असर दालमंडी व नई सड़क पर देखने को मिला। यहां पर स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर बीजेपी सरकार की नीतियों का विरोध किया। दालमंडी की कपड़ा मंडी समेत अन्य दुकाने बंद हो गयी है। इसके अलावा लंका पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकाने बंद करायी है।

bharat bandh 10 september

हालाँकि अब तक किसी जगह से कोई हिंसा की सूचना नहीं आयी है। बीजेपी कार्यकर्ता भी विपक्ष के भारत बंद पर नजर रख रहे हैं और बंद को हर अपडेट को आलाकमान तक पहुंचा रहें हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें