बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाह्न पर सपा कार्यकर्ताओं ने भारत बंद का एलान करते हुए जनपद की विधानसभा हैदरगढ़ में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। हैदरगढ़ तहसील सभागार में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। इस दौरान प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पूर्व सपा विधायक ने योगी सरकार पर जमकर हममला बोला।

सरकार की नीतियों पर जमकर बिफरे पूर्व विधायक :

हैदरगढ़ के पूर्व विधायक राम मगन रावत ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनता विरोधी बताया। साथ ही कहा कि बढ़ रही महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दामों से आम जनता त्रस्त है। एससी एसटी एक्ट जैसे कानून लागू कर निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन महिलाओं के साथ रेप जैसे संगीन अपराध हो रहे हैं। इन पर लगाम लगाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। किसानों की समस्याओं को कोई देखने वाला नहीं है। भाजपा की सरकार किसी की नहीं सुनती है। एक तरह से देखें तो गूंगी बहरी सरकार है। सरकार के ध्यान को जनता की तरफ आकर्षित करने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर हम लोगों ने आज यह धरना प्रदर्शन किया है।

[penci_blockquote style=”style-2″ align=”none” author=””]पूर्व विधायक राम मगन रावत ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनता विरोधी बताया[/penci_blockquote]

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=acc3IxVAr88&feature=youtu.be” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

उप जिलाअधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन :

पूर्व विधायक राम मगन की अगुवाई में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से समाजवादी युवजन सभा वाराणसी जिला अध्यक्ष किशन दीक्षित के नेतृत्व में बनारस से आई लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ समाजवादी साइकिल यात्रा हैदरगढ़ भ्रमण करते हुए लखनऊ की ओर रवाना हुई। पूर्व विधायक राममगन रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह,बबलू सिंह, विधान परिषद प्रतिनिधि जावेद खान, अदनान चौधरी सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी जिले की सीमा तक साइकिल चलाकर रैली को पार कराया।

रिपोर्ट: दिलीप तिवारी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें