सहारनपुर. वेस्ट यूपी में ‘भीम सेना’ पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गयी है। बीते दिनों सहारनपुर में जो हिंसा हुई उसके पीछे ‘भीम सेना’ का हाथ माना जा रहा है। अब भीम सेना 21 मई को दिल्ली में (जंतर-मंतर) पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। इस योजना को मूर्त रूप देने में जुटे भीम सेना के चीफ चंद्रशेखर का एक 7 मिनट का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऐसे में यूपी पुलिस दिल्ली पुलिस से भी इस मुद्दे पर बात करेगी। इस बात की जानकारी एडीजी वेस्ट जोन (मेरठ) आनंद कुमार ने दी।
बीते दिनों, सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी के अन्य जिलों में दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। इस झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। 10 मई को हुई इस झड़प के बाद दलित संगठन समेत भीम सेना के सदस्यों के खिलाफ आगजनी और हिंसा का मुकदमा दर्ज है। मामले में पुलिस ने अब तक 28 लोगों गिरफ्तार किया है। जबकि सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण फैलाने के आरोप में 9 लोग गिरफ्तार किये गए हैं।

कौन है चन्द्रशेखर!

  • चंद्रशेखर भीम सेना का चीफ है।
  • पुलिस के मुताबिक, करीब 3 साल पहले देहरादून से चंद्रशेखर यूपी के सहारनपुर में आया था।
  • यहाँ वो किराए के मकान में रहता था।
  • करीब 2 साल पहले चंद्रशेखर ने भीम सेना संगठन का निर्माण किया।
  • पुलिस के मुताबिक, भीम सेना का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है।
बैंक अकाउंट भी खंगाल रही है पुलिस
  • एडीजी आनंद कुमार ने बताया है कि भीम सेना से जुड़े सदस्यों की बैंक डिटेल खंगाली जा रही है।
  • शुरूआती छानबीन में ये बात सामने आई है कि भीम सेना से जुड़े कुछ लोगों ने पैसों के लेन-देन में हेर-फेर किया है।

वेस्ट यूपी में सक्रिय है भीम सेना

  • पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी के अन्य जिलों में भीम सेना के सदस्य सक्रिय हैं।
  • पुलिस ने बताया कि, वर्तमान में करीब एक हज़ार सदस्य भीम सेना से जुड़े हुए हैं।
  • भीम सेना के सदस्य सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को संगठन से जोड़ने का काम कर रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें