Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सहारनपुर: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या

Bhim army district president brother shot dead in Saharanpur

Bhim army district president brother shot dead in Saharanpur

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर उस वक्त फायरिंग की जब वह किसी काम से जा रहा था। बदमाशों ने हत्या क्यों की, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है। पुलिस ने शक के आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या की इस वारदात से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए लिए भेजकर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन अधिकारी लगातार स्थिति पर निगरानी बनाये हुए हैं। और अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें….

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=XgAAZi-JkK4&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/05/Untitled-1-copy-38.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती

जानकारी के मुताबिक, महाराणा प्रताप जयंती स्थल से कुछ ही दूरी पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके से लोग भाग खड़े हुए। गोली लगने से सचिन मौके पर ही घायल होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की वारदात से इलाके में तनाव फैल गया। सहारपुर प्रशासन के लिए जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बना हुआ है। हत्याकांड पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने कहा है कि पिछले साल आज ही के दिन यहां हिंसा हुई थी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मल्हीपुर रोड पर डीएम और एसएसपी ने जुलूस नहीं रोका।

ये भी पढ़ें- इलाहाबाद में उपमुख्यमंत्री के करीबी भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या

ये भी पढ़ें- मथुरा में पुलिस टीम पर हमला: पथराव कर गाड़ी तोड़ी, थाना प्रभारी सहित कई घायल

ये भी पढ़ें- यूपी में 61 सीनियर पीसीएस अधिकारियों का तबादला, नगर आयुक्त लखनऊ हटाये गए

ये भी पढ़ें- काकोरी में मस्जिद के अंदर मुअज्जिन की गला रेतकर हत्या

ये भी पढ़ें- यूपी में मनमानी फीस वसूली के लिए शुल्क निर्धारण अध्यादेश-2018

ये भी पढ़ें- सीतापुर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज

ये भी पढ़ें- सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा बेकरी का कारोबार, मजदूर बने मासूम

ये भी पढ़ें- नहीं मिली एम्बुलेंस: पति कंधे पर लादकर ले गया पत्नी का शव

ये भी पढ़ें- रेप का आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सीतापुर जेल में शिफ्ट

ये भी पढ़ें- कन्यादान से बचने के 3 साल की बेटी का कत्ल, कलयुगी पिता गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- कर्मचारी को पीटने वाले एमबीबीएस के 8 छात्र 15 दिन के लिए निलंबित

Related posts

चुनाव के लिए बनाये जा रहे हथियारों का जखीरा बरामद!

Sudhir Kumar
8 years ago

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सुरक्षा में हुआ था खिलवाड़, RTI में हुआ खुलासा!

Sudhir Kumar
8 years ago

रिक्शा चालक की 6 वर्षीय बेटी से उसके ही पिता के दोस्त ने की अश्लीलता, मासूम के शोर मचाने पर आरोपी भगा निकला, नौबस्ता थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version